फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Newly elected Executive Committee of Civil Bar took oath of office and secrecy

Basti News: सिविल बार की नव निर्वाचित कार्य कारिणी ने लिया पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण

Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Newly elected Executive Committee of Civil Bar took oath of office and secrecy
- बोले जिला जज, बढि़या है बार व बेंच का आपस में सामंजस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शुक्रवार को शपथ ग्रहण हुआ। सिविल बार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज, ऐल्डर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद पांडेय व यूपी बार काउंसिल सदस्य राकेश पाठक ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि जिला जज कुलदीप सक्सेना ने कहा कि जनपद में बार व बेंच का सामंजस्य बहुत बढि़या है। ऐसा बहुत कम जगहों पर देखने को मिलता है। पिछली कार्यकारिणी ने वादों के निस्तारण में न्यायिक अधिकारियों का काफी सहयोग किया। मुझे विश्वास है कि यह परंपरा आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि बतौर संरक्षक के यह कहना चाहता हूं कि बार व बेंच के बीच सामंजस्य बना रहे इसके लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला जज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बद्री प्रसाद दुबे व महामंत्री दयाशंकर दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वामदेव मिश्रा व गोपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष भूपेश कुमार शुक्ला व शिवाकांत तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष विमलेंदु मणि त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री कृष्ण नारायण पांडेय, रत्नेश कुमार पांडेय और राहुल शंकर दुबे, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अमरेंद्र कुमार पाल, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार, मेराज अहमद खान, जोखन कुमार, शैलेष कुमार व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मो.आजम, मस्तराम, सुरेंद्र यादव, अमित कुमार, सिद्धार्थ शुक्ल, रविप्रकाश गिरि को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन चिंतामणि पांडेय ने किया। मौके पर न्यायाधीश शिवचंद, अमरजीत वर्मा, अमित वर्मा, अनिल कुमार खरवार, रजनीश मिश्रा, आशीष राय, अमित मिश्र, अखिल कुमार, आलोक वर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed