फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Newborn dies due to umbilical cord entanglement during delivery; uproar ensues.

Basti News: प्रसव के दौरान नाल फंसने से नवजात की मौत, हंगामा

Sat, 07 Feb 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies due to umbilical cord entanglement during delivery; uproar ensues.
सीएचसी कुदरहा पर मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : credit
कुदरहा। बनहरा स्थित सीएचसी में शुक्रवार की सुबह प्रसव के दौरान गले में नाल फंसने से नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद परिजनों का मान-मनौव्वल शुरू हुआ, मगर परिजन मानने को तैयार नहीं थे। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के आश्वासन पर उन्होंने हंगामा बंद किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ब्लॉक के भद्दीपुरा गांव की प्रियंका यादव (24) की शादी कलवारी मुस्तहकम निवासी मंगेश यादव के साथ हुई है। पहले प्रसव के लिए मायके वालों ने सुबह करीब सात बजे सीएचसी में भर्ती कराया था। प्रसव के दौरान नवजात के गले में नाल फंसने उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसूता की चाची साक्षी ने बताया कि नवजात के गले में नाल फंसने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कुसौरा स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर द्वारा दिए गए जांच रिपोर्ट में नाल का जिक्र नहीं किया गया और रिपोर्ट को नार्मल बताया गया है।

वहीं सीएचओ चांदनी ने बताया कि प्रसूता का प्रशिक्षित नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया गया। अल्ट्रासाउंड की भ्रामक रिपोर्ट की वजह से जच्चा-बच्चा की जान जा सकती थी, मगर मां को कुशलता पूर्वक बचा लिया गया है। उधर, प्रियंका के अन्य परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई। ऐसे लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed