फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   new year party prolong late evening

देर शाम तक चली नए साल की पार्टी

Sat, 02 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। साल के पहले दिन हर किसी ने नए साल का अपने अंदाज में स्वागत किया।
विज्ञापन
रात के बारह बजे से पटाखे फोड़कर लोगाें ने नये साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। वहीं शहर के होटलों, रेस्टोरेंट आदि में दिन से लेकर देर शाम तक पार्टियों का दौर चलता रहा। वहीं कई शिक्षण व अन्य संस्थाओं की ओर से नये साल पर कार्यक्रम का आयोजन कर जशभन मनाया गया।

बालाजी एजूकेशनल ट्यूटोरियल्स की ओर से नए साल के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशिका श्वेेता श्रीवास्तव ने केक काट कर सभी का मुंह मीठा कराते हुए नये साल की शुभकामना दी। निदेशक बृजमोहन श्रीवास्तव ने बच्चों के साथ मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। आयोजन में शशांक श्रीवास्तव, रीतेश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

द सीएमएस स्कूल में म्यूजिकल चेयर, पासिंग द पास खेल का आयोजन किया गया। प्रबंधक अनूप खरे ने सभी को नये साल की शुभकामना देते हुए नये साल में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए सभी को संकल्प दिलाया। म्यूजिक चेयर रेस में ब्र्हमदेव प्रथम, आशुतोष द्वितीय और शशी सोनी ने तीसरा स्थान पाया।

छात्र छात्राआें ने फिल्मी गीतों की धुन पर थिरक कर नये साल का जश्न मनाया। इस मौके पर बबिता पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, श्रीराम यादव, कांतिरंजन, पंकज पांडेय, एकता गुप्ता, बिंदिया लखमानी, सुषमा श्रीवास्तव, ऊषा सिंह, बीना चौधरी, कुमुद, विमला सिंह, जनकनंदनी, स्मिता अस्थाना सहित अन्य मौजूद रहे।

आरसीसी पब्लिक स्कूल में नये साल का जशभन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना। छात्राें ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधे रोपे। केक काटकर ने नये साल का स्वागत किया। इस मौके पर निदेशक शैलेष चौधरी, रुपेश त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, अनामिका श्रीवास्तव, दीपिका पांडेय, कुमकुम, श्रेया, तूबा, अभिषेक उपस्थित रहे।

वहीं नये साल की बधाई देने के लिए बाजार में भी लोग पहुंचे। ग्रीटिंग कार्ड्स व बुके की दुकानों पर काफी भीड़ जुटी रही। शहर में स्थित पार्क में पहुंच कर लोगाें ने अपना समय बिताया। होटल और रेस्टोरेंट को सतरंगी झालरों से सजाकर लोगाें को नये साल के लिए आकर्षित किया गया। देर रात तक पार्टी में जश्न मनता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed