फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   new programme for encefelaitis

इंसेफेलाइटिस: बचाव में हर दरवाजे पर दस्तक देंगी आशा

Thu, 07 Feb 2019 11:17 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 07 Feb 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
new programme for encefelaitis
टीके को लेकर भ्रांतियां न फैलाए
बस्ती। जेई (जापानी इंसेफेलाइटिस) को लेकर प्रदेश के अति संवेदनशील जनपदों में बस्ती का भी नाम शामिल है। यहां के बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए रणनीति तैयार की गई है। इस बीमारी से निपटने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों की भी मदद ली जा रही है। इस अभियान में सबसे अहम भूमिका निभाएंगी आशा जो हर दरवाजे पर दस्तक देकर लोगों को जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के बारे में बताएंगी। 
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण 10  से 28 फरवरी तक चलेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शिक्षा विभाग, कृषि, पशुपालन, ग्राम विकास, नगर पालिका, सूचना विभाग, दुग्ध विभाग सहित अन्य विभागों की मदद ली जा रही है। इसके तहत हर प्राइमरी स्कूल के एक टीचर को नोडल बनाया जाएगा। टीचर बच्चों सहित उनके अभिभावकों को संचारी रोगों के बारे में बताएंगे। इसी के तहत आठ फरवरी को खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉकस्तरीय ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की जाएगी। जहां नोडल अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी विभागों को लक्ष्य सहित कार्य योजना नौ फरवरी तक बताने का निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आरंभ 10 फरवरी को जन प्रतिनिधियों की ओर से किया जाएगा। 11 फरवरी को जनपद ब्लॉक व ग्राम स्तर पर जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी।        
विज्ञापन


25 फरवरी से चलेगा विशेष अभियान        
स्वास्थ्य महकमे की ओर से छूटे हुए बच्चों के लिए 25 फरवरी से आठ मार्च तक विशेष अभियान चलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ फकरेयार ने बताया कि संचारी रोग के तहत दस फरवरी से 14 फरवरी तक फाइलेरिया की दवा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed