फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New pipeline to be laid at a cost of Rs 51 lakh; water to reach households.

Basti News: 51 लाख से बिछेगी नई पाइपलाइन, घरों तक पहुंचेगा पानी

Wed, 30 Sep 2026 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
New pipeline to be laid at a cost of Rs 51 lakh; water to reach households.
बस्ती। शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति को बेहतर करने के लिए 51 लाख रुपये से नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है। कार्य पूरा होने के बाद पाइपलाइन से वंचित नए घरों और विकसित कॉलोनियों तक पानी पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शहर के बैरिहवा, रामेश्वरपुरी, रौतापार, पुरानी बस्ती और पिकौरा दत्तूराय समेत कई वार्डों के मोहल्लों में पाइपलाइन नहीं होने से लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। इन क्षेत्रों में हाल के वर्षों में बने घरों और विकसित हुई कॉलोनियों में अब तक टोटी कनेक्शन नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

सभासदों की ओर से नई पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव मिलने के बाद नगर पालिका ने इन्हें कार्ययोजना में शामिल कर शासन को भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल की जेई अर्चना कुमार ने बताया कि विभिन्न वार्डों में नई पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। इससे पेयजल आपूर्ति से वंचित घरों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed