फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   new pareceeman

Basti News: ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट से बदलेगी निकायों की तस्वीर

Wed, 15 Mar 2023 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
new pareceeman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहरी निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर नए सिरे से निकाय चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण का निर्धारण होना है। इसके नाते पुरानी सूची में जिले के निकायों के लिए आरक्षित सीटों की स्थिति में उलटफेर की संभावना बढ़ गई है।
इससे चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे कई दिग्गजों के अरमानों पर पानी भी फिर सकता है। फिलहाल निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां फिर से बढ़ गई हैं। नए सिरे से रणनीति बनाने में राजनैतिक दल जुट गए हैं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री ने जिलाध्यक्ष व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निकाय चुनाव पर सभी का फीडबैक लिया।
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार जिले में सीटों के आरक्षण में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है। अध्यक्ष पदों को लेकर सरकार की ओर से नामित कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार ही बदलाव होगा। शासन से आरक्षण की स्थिति जब तक साफ नहीं होगी। जब तक सीटों को लेकर कयासबाजी चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वार्डवार निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन जारी
नगर पालिका परिषद बस्ती, नगर पंचायत बनकटी, नगर, मुंडेरवा, गायघाट, गनेशपुर, कप्तानगंज, बभनान, हर्रैया व रुधौली की वार्डवार निर्वाचक नामावली के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया है। अब नामावली में नाम जुड़वाना, संशोधित कराना, दावा या आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में 17 मार्च को दोपहर तीन बजे तक ली जाएंगी। निर्वाचक नामावली को नगर पालिका परिषद व नौ नगर पंचायत क्षेत्रों सहित मतदान केंद्रों पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराया गया है।
------
वर्तमान में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। एक अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
-सुभाष सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, निकाय बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed