फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New parcel house to be built at station for Rs 43 lakh

Basti News: 43 लाख से स्टेशन पर बनेगा नया पार्सल घर

Tue, 27 Aug 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 27 Aug 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
New parcel house to be built at station for Rs 43 lakh
रेलवे के वर्क डिवीजन ने मुख्यालय को भेजा एस्टीमेट
विज्ञापन

स्वीकृति मिलते ही सवा सौ साल पुराने पार्सल घर को नया करने का शुरू हो जाएगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर सवा सौ साल पहले बने पार्सल घर को नए कलेवर में निर्मित किया जाएगा। इसके लिए रेलवे के वर्क डिवीजन ने करीब 43 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही पुराने भवन को ध्वस्त कर नए रंग रूप में निर्मित करने का काम चालू हो जाएगा।
मंडल मुख्यालय स्थित बस्ती रेलवे स्टेशन को अमृत योजना के तहत विकसित करने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे अलग रेलवे स्टेशन पर अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए वर्क डिवीजन लगातार सर्वे कर प्रस्ताव तैयार कर रहा है, ताकि स्टेशन को विकसित करने में कोई कोताही न रह जाए। यहां का पार्सल घर बेहदद पुराना हो चुका है।
विज्ञापन

अंग्रेजों के समय में यहां टीन व सीमेंट शेड से पार्सल घर संचालित होता था। बाद में 1901-02 में यहां पार्सल घर का निर्माण किया गया। जहां प्रतिदिन करीब हर यात्री ट्रेनों से पार्सल को भेजा जाता है और उतनी ही संख्या में पार्सल उतरता भी है। पार्सल घर का भवन जर्जर होने के कारण यात्रियों की बाइक व अन्य सामग्री खराब होने की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर यात्रियों व कर्मचारियों से अक्सर नोकझोंक होती रहती है। यहां की औसत पार्सल आय तीन से चार लाख रुपये प्रतिमाह माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से इस पार्सल घर को नए कलेवर में बनाने के लिए कवायद चल रही थी। वर्क डिवीजन ने इसके लिए 43 लाख 15 हजार रुपये का एस्टीमेट रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बोर्ड इस पर मंजूरी देकर धन जारी कर देगा। इससे लोगों को अपना पार्सल घर मिल जाएगा। जहां उनके बाइक, फ्रिज, आलमारी व अन्य सामग्री सुरक्षित रखे जा सकेंगे।
...
कोट
रेलवे स्टेशन के पार्सल घर को निर्मित करवाने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

- सचींद्र बहादुर सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, वर्क डिवीजन, एनईआर बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed