फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   New Jalpaiguri-Gomti Nagar Puja Special Train from October 4

Basti News: न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर पूजा स्पेशल ट्रेन चार अक्तूबर से

Mon, 21 Sep 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
New Jalpaiguri-Gomti Nagar Puja Special Train from October 4
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने बस्ती के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक कुल नौ फेरों में संचालित होगी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल चार अक्तूबर को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी। बिहार के विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गोरखपुर के रास्ते यह ट्रेन बस्ती स्टेशन पर दोपहर 3:32 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मनकापुर जंक्शन, अयोध्या धाम और बाराबंकी के रास्ते गोमतीनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 05741 गोमतीनगर से दोपहर 12:20 बजे रवाना होगी। बाराबंकी, अयोध्या धाम और मनकापुर के रास्ते बस्ती स्टेशन पर दोपहर दो बजे पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, देवरिया, सीवान, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को पर्व पर घर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और अतिरिक्त सीट व बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।
-------
22 कोच की होगी पूजा स्पेशल
न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर पूजा स्पेशल में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक लगेज यान, एक एलएसएलआरडी और 20 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।
-------
कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं
बस्ती स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रविवार को निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। गर्मी और तेज धूप में सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हुई। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और पूर्णिया कोर्ट स्पेशल करीब तीन घंटे, अयोध्या-भटनी मेमो पैसेंजर एक घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ढाई घंटे, मुजफ्फरपुर-जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल साढ़े तीन घंटे और अवध-असम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चली। नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल भी करीब ढाई घंटे विलंबित रही।

यात्री बोले-
पर्व के दौरान पूजा स्पेशल ट्रेन चलने से बस्ती और आसपास के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे को इन ट्रेनों की जानकारी का अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए।

-दीपक, यात्री, डुमरियागंज
---
नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन से दशहरा, दीपावली और छठ पर घर आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
-संतोष कुमार, यात्री, रुधौली बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed