{"_id":"63a0ad54cfc41e20772ad12e","slug":"nevada-youth-dies-in-accident-in-ahmedabad-basti-news-gkp461484731","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नेवादा के युवक की अहमदाबाद में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नेवादा के युवक की अहमदाबाद में हादसे में मौत
विज्ञापन
नेवादा के युवक की अहमदाबाद में हादसे में मौत
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी युवक की अहमदाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना आते ही युवक के घर पर कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी दीपक चौधरी (23) पुत्र राजमणि चौधरी अहमदाबाद के कुड़ीनूर में क्रेन चलाते थे। रविवार शाम काम काम खत्म होने के बाद बाइक लेकर वह सब्जी लेने के लिए बाजार जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में दीपक चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर साथ काम कर रहे उनके छोटे भाई युवराज भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से दीप को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह दीपक की मौत हो गई। दीपक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। दीपक के पिता गांव में रहकर मजदूरी करते हैं।