फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Neeraj was strangled to death by his friend, then his car was driven over his body.

Basti News: मित्र ने गला दबाकर की थी नीरज की हत्या, फिर शव पर चढ़ाई कार

Thu, 25 Dec 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Neeraj was strangled to death by his friend, then his car was driven over his body.
पुलिस लाइन में नीरज सिंह हत्याकांड का अनावरण करते सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी।
बस्ती। जनपद पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को नीरज सिंह हत्याकांड से भी पर्दा उठा दिया है। गल्ला कारोबारी नीरज की हत्या उसके साथ मिलकर काम करने वाले मित्र लालजी चौधरी ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर की थी। पुलिस के अनुसार लालजी ने 9.20 लाख रुपये बकाया न देने पड़े इसलिए नीरज को पहले शराब पिलाई और नशे की हालत में गला दबाकर मार डाला। बाद में शव सड़क के किनारे फेंक उस पर अपनी कार भी चढ़ाई।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि रुधौली थाना क्षेत्र के खटाई कला गांव के रहने वाले नीरज सिंह और मुंडेरवा थाना क्षेत्र बनकसही गांव का रहने वाला लालजी चौधरी आपस में मित्र थे। दोनों मिलकर गल्ले का कारोबार करते थे। नीरज गांव-गांव घूमकर किसानों से गल्ला खरीदता था और उसे लाकर लालजी को देता था। बाद में लालजी उसे गल्ले का रुपया मुनाफे के साथ वापस करता रहा।
विज्ञापन

नीरज गल्ला देते समय लालजी से एडवांस चेक ले लेता था। इस बार नीरज सिंह ने कुल 18,20,000 रुपये का गल्ला (धान) लालजी को दिया था। कुछ दिन बाद लालजी ने नौ लाख रुपये नीरज को वापस भी किया। शेष 9.20 लाख रुपये के लिए नीरज बार-बार तकादा करने लगा। पुलिस की पूछताछ में लालजी ने बताया कि रुपये वापस नहीं कर पाने की स्थिति में नीरज उसे उल्टा सीधा बोलने भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिसंबर को नीरज उसके पास पहुंचा और रुपये लौटाने के लिए दबाव बनाने लगे। उसी समय वह नीरज को रास्ते से हटाने की सोच लिया। लालजी ने नीरज को रुपये हर्रैया में देने का बहाना बनाकर अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद शहर के निकट बड़ार में मकान बनाकर रहने वाले अपने मित्र संजय सिंह निवासी ग्राम जिउधरपुर कुंवर थाना हर्रैया को भी कार में बैठाया।
लालजी ने पहले नीरज को शराब पिलाई। नशे में हो जाने पर नीरज को मारे-पीटे और गला दबा दिया, इससे नीरज अचेत हो गया। बाद में नीरज की मौत को हादसा दिखाने के लिए उसकी मोटरसाइकिल को पॉलिटेक्निक चौराहे से गौरा चौराहे के पास सड़क की बाईं पटरी पर पुलिया के पास रात के सन्नाटे में चाबी लगी हालत में गिरा दिया। नीरज के शव को भी किनारे सड़क के किनारे लिटा दिया। वापस होते समय लालजी खुद कार चलाते हुए नीरज के शव पर चढ़ाकर फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के खुलासे में वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की टीम संयुक्त रूप से मिलकर कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों के पास घटना में प्रयुक्त कार व तीन अदद मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed