फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NCC cadets inspired towards cleanliness

Basti News: एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित

Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets inspired towards cleanliness
एनसीसी कैडेटों ने महापुरूषो की प्रतिमा की सफाई की।
बस्ती। 47 यूपी बटालियन के निर्देशन में जी ट्वेंटी विषय पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। घर-घर जाकर गांव के लोगों से कूड़ा न फैलाने व आसपास सफाई के लिए प्रेरित किया। रैली में शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज ,किसान पीजी कॉलेज ,एपीएन पीजी कॉलेज के साथ विभिन्न कालेजों के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैप्टन राजेंद्र बौद्ध ने कैडेट्स को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी और जी ट्वेंटी के बारे में बताया। कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जी ट्वेंटी की अध्यक्षता हमारा देश कर रहा है। इसका प्रचार प्रसार एनसीसी कैडेटों को करना चाहिए। कैडेण्स ने शहर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई की। इस मौके पर सीनियर अंडर ऑफिसर अंशिका तिवारी, सीनियर अंडर ऑफिसर विकास यादव, जूनियर अंडर ऑफिसर कुंदन सिंह, कैडेट सोना मती, वीना बौद्ध, अलका भारती, आकांक्षा, उजाला, अंश गिरी, रणवीर सिंह, राम विकास यादव, अविनाश कनौजिया, नितिन सिंह, निखिल यादव, आदित्य शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed