{"_id":"6acea38e1574ab13ef074880","slug":"navratri-festival-seeking-happiness-and-prosperity-through-the-worship-of-shakti-basti-news-c-207-1-bst1001-169352-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नवरात्र पर्व... शक्ति की आराधना कर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नवरात्र पर्व... शक्ति की आराधना कर मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन
फोटो परिचय बैडा समय माता मंदिर पर मंगलवार को जुटी श्रद्धालुओं की भीड 2.मंदिर मे पूजा अर्चना कर
बस्ती। नवरात्र में घर से लेकर मंदिर तक शक्ति स्वरूपा की आराधना कर मंगल की कामना की जा रही है। मंगलवार को देवी के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। देवी को प्रसन्न रखने के लिए व्रतधारी हर जतन कर रहे हैं। कोई फलाहार पर नौ दिनों तक उपवास हैं तो कुछ केवल पानी पीकर भक्ति की कड़ी परीक्षा दे रहे हैं।
सुबह घरों में माता की चौकी पर अखंड ज्योति के सामने पूजा-अर्चना की गई। मां भगवती के चित्र पर उनके प्रिय लाल पुष्प अढ़ऊल का हार पहनाया जा रहा है। धूप, कपूर, अगरबत्ती से माता रानी का आह्वान किया जा रहा है। सुबह-शाम उनकी आरती उतारी जा रही है। अखंड ज्योति के सामने देवी भक्त दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर रहे हैं।
इस दौरान देवी के जयकारे लग रहे हैं, जिससे घर-घर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। देवी मंदिरों पर भी पूजा-पाठ की धूम मची है। अच्छी तादाद में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शहर के रौता चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, आवास विकास स्थित मां काली मंदिर, पिकौरा शिवगुलाम स्थित मां मंगला महाकाली मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित मां काली शक्ति पीठ पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। रात नौ बजे तक दर्शन-पूजन का दौर जारी है।
विज्ञापन
बैड़ा समय माता मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भानपुर। नवरात्र के तीसरे दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध बैड़ा समय माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। दूरस्थ क्षेत्रों से भी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान शुभ मंगल की कामना की जा रही है। मंदिर में घंट-घड़ियाल की गूंज के साथ देवी के जयकारे लग रहे हैं। परिवार के साथ आए लोग पूजा-अर्चना के बाद मेले का भ्रमण कर रहे हैं। जरूरत के सामान की खरीदारी हो रही है। ज्यादातर श्रद्धालु पूजा के बाद मंदिर में सेल्फी लेते देखे जा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्य गेट से मंदिर तक टेंट और मैट की लगवाए गए हैं। इससे तेज धूप में नंगे पांव और लेटकर आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा में न हो। वृद्ध और कमजोर श्रद्धालु के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मंदिर परिसर में तैनात है।