फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Navodaya Vidyalaya's entrance exam will be held on 20th at 16 centres.

Basti News: 16 केंद्रों पर 20 को नवोदय विद्यालय की होगी प्रवेश परीक्षा

Thu, 18 Jan 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya's entrance exam will be held on 20th at 16 centres.
बस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय रुधौली में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 20 जनवरी को 16 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त कर सकते हैं। पूरे जिले में 5930 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय रुधौली के प्रभारी प्राचार्य राकेश शर्मा के अनुसार विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को 11:30 से 1:30 बजे के बीच होगी। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परशुरामपुर ब्लॉक के 369 अभ्यर्थी किसान इंटर कॉलेज, गौर के 526 महादेव कृषक इंटर काॅलेज गौर, हर्रैया के 443 अभ्यर्थी नेशनल इंटर काॅलेज में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

विक्रमजोत के 410 अभ्यर्थी अशोक इंटर काॅलेज छावनी, कप्तानगंज के 211 इंदिरा गांधी इंटर काॅलेज कप्तानगंज, रामनगर के 354 संतकबीर शंकरदास इंटर कालेज रामनगर, सल्टौआ 301 बेगम खैर गर्ल्स इंटर काॅलेज बस्ती, सल्टौआ 216 श्रीमती कृष्णमुरारी इंटर कॉलेज बस्ती, रुधौली 529 महेश प्रताप इंटर काॅलेज रुधौली, सांऊघाट 366 जीआरएस इंटर काॅलेज बस्ती में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक 240 शिव हर्ष इंटर काॅलेज बस्ती, नगर क्षेत्र बस्ती 345 श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज, बनकटी 476 राजकीय इंटर काॅलेज बस्ती, बहादुरपुर 527 हंसराज इंटर काॅलेज गनेशपुर, कुदरहा 315 श्याम बहादुर इंटर कॉलेज बस्ती और दुबौलिया के 302 राजकीय इंटर काॅलेज में परीक्षा देगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed