Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nautapa scorched the first day itself... mercury crossed 42 degrees

Basti News: नौतपा ने पहले दिन ही तपाया...पारा 42 डिग्री के पार

Tue, 26 May 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nautapa scorched the first day itself... mercury crossed 42 degrees
बस्ती। नौतपा ने पहले दिन लोगों को खूब तपाया। सुबह सूरज चढ़ते ही आसमान से आग बरसने लगी। जैसे-जैसे धूप की चादर से धरती ढकी दिन गर्म हो गया। 11 बजते-बजते तापमान 42 डिग्री को छूने लगा। तेज लू के थपेड़ों में बाहर निकलने लायक नहीं रहा। सड़के सूनी होने लगी। 12 बजे के बाद भीड़-भाड़ वाले स्थान गांधीनगर, कंपनीबाग, मालवीय मार्ग, पुरानी बस्ती क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बहुत जरुरी काम से निकलने वाले लोग गमछे एवं कपड़ों से बदन और चेहरे को अच्छी तरह से ढके हुए दिखाई पड़े।
विज्ञापन

नौतपा का असर एक सप्ताह पहले से ही देखने को मिल रहा है। तल्ख धूप में कुछ ही समय गुजारने के बाद लोगों की हालत बिगड़ जा रही है। तेज लू चेहरे और बदन पर तमाचे की तरह असर कर रहा है। 42 डिग्री पार तापमान झेलने पर चेहरा तमतमा जा रहा है। सूर्य की गर्म किरणों का लोग बहुत देर तक सीधे सामना नहीं कर पा रहे हैं। बढ़े हुए तापमान में चौक- चौराहा, गली, बाजार सभी सूने पड़े है। घरों के अंदर भी राहत नहीं है। बिजली धोखा दे रही है। सोमवार को भी बिजली ने खूब रूलाया। हर आधे घंटे पर शहरी क्षेत्र की बिजली ट्रिप हो जा रही है। इस भीषण गर्मी में एसी, कूलर, पंखा का उपयोग नहीं हो पा रहा है। घरों के भीतर महिलाएं, बच्चे गर्मी से बिलबिला रहे हैं। तपिश का असर रात में भी बरकरार है। जगह- जगह बिजली कटौती से लोगों का नींद चैन गायब हो गया है। तबीयत अलग बिगड़ रही है। अभी गर्मी से राहत भी नहीं मिलने वाली है। आठ दिन नौतपा का असर बरकरार रहेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र बताते हैं कि दक्षिणी- पश्चिमी हवा की गति 6.2 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज हुई है। यह सामान्य से ज्यादा है। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने एवं अधिकांश स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन में 12 बजे के बाद अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच दर्ज हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री पर टिका हुआ है। इस दौरान खुले आसमान के नीचे काफी देर तक रहने पर बदन तपने लगी। कमजोर शरीर के लोग चटकती धूप से चक्कर खा जा रहे हैं। दिन में खरीदारी एवं अन्य काम से निकले लोगों को पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में गला सूख रहा है। तपिश का असर रात में भी बरकरार है। घरों के अंदर बिना कूलर, एसी, पंखा के नहीं रह मिल रहा है। इस बीच बिजली धोखा दे रही है। शहर के गांधीनगर क्षेत्र के तुरकहिया, पक्के, रामेश्वरपुरी, आवास विकास समेत एक दर्जन मोहल्लों में बिजली की कटौती की समस्या ला-इलाज बन गई है। उपभोक्ताओं का कहना हैं कि हर आधे घंटे पर बिजली कट जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
एक दर्जन मोहल्ले में रात भर कटी बिजली
शहर के आवास विकास, गांवगोड़िया, जयपुरवा, बेलवाडाड़ी, ओरीजोत, दरिया खां मोहल्ले में रात में बिजली ने कई बार दगा दिया। उपभोक्ताओं का कहना हैं कि लोकल फाल्ट की समस्या होने के कारण कई बार बिजली कट रही थी। जिससे रात भी चैन की नींद नहीं सो मिला है। दिन में भी दो तीन बार बिजली कटी है। इस भीषण गर्मी में एक घंटे भी बिना बिजली के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। नींद के वक्त अचानक बिजली कट जा रही है। घंटे- दो घंटे के बाद ही फिर नसीब हो रही है। कभी- कभी तो पूरी रात बिजली नहीं आ रही है। ऐसे में नींद- चैन सब गायब है। बिजली के लिए उपभोक्ता उपकेंद्र तक का चक्कर लगा रहे हैं।


----------


बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। कभी-कभी लोकल फाल्ट की वजह से दिक्कत आ रही है। जिसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है। जिन ट्रांसफार्मरों पर औसत से अधिक लोड बढ़ने की रिपोर्ट मिल रही हैं वहां जांच कराई जा रही है।
इं. खालिद सिद्दीकी, अधीक्षण अभियंता, बिजली वितरण निगम, बस्ती मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed