फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   National Lok Adalat on September 13

Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को

Sat, 05 Jul 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 05 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat on September 13
बस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को होगा। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर, कलक्ट्रेट एवं समस्त तहसील मुख्यालयों पर लोक अदालत लगेगी। अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने बताया कि इसमें आपराधिक शमनीय वाद, परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटनाओं से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं समझौते के आधार पर निपटाई जाएंगी। श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वादों, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से संबंधित विवादों सहित), सर्विस में वेतन संबंधी विवाद एवं सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद आदि का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही राजस्व संबंधी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद, आर्बिट्रेशन (हायर पर्चेज एग्रीमेंट से उत्पन्न विवाद) वाद का निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed