UP: दो साल पहले अग्निवीर बने थे नरेंद्र, बीकानेर में करंट लगने से बस्ती के जवान की मौत-गांव में शोक की लहर
नगर पंचायत मुंडेरवा के पटेल नगर वार्ड नंबर 12 निवासी अग्निवीर नरेंद्र यादव 22 वर्ष पुत्र रामरक्षा की तैनाती राजस्थान के बीकानेर थी। शनिवार को रात आठ बजे उनके छोटे भाई बिजेंद्र के मोबाइल पर फोन आया कि करंट के कारण उनकी मृत्यु हो गई है। मौत की खबर सुनकर परिवार सहित गांव के लोग रोने बिलखने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरवा नगर पंचायत के पटेल नगर वार्ड निवासी अग्निवीर जवान की शनिवार को राजस्थान के बीकानेर में करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लोग घर पहुंच कर सांत्वना दे रहे थे।
बतादें कि नगर पंचायत मुंडेरवा के पटेल नगर वार्ड नंबर 12 निवासी अग्निवीर नरेंद्र यादव 22 वर्ष पुत्र रामरक्षा की तैनाती राजस्थान के बीकानेर थी। शनिवार को रात आठ बजे उनके छोटे भाई बिजेंद्र के मोबाइल पर फोन आया कि करंट के कारण उनकी मृत्यु हो गई है।
मौत की खबर सुनकर परिवार सहित गांव के लोग रोने बिलखने लगे। नरेंद्र यादव के पिता खेती किसानी करते है। नरेंद्र यादव की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई रेशमा रावत काॅलेज सहजनवां में उनके मामा राजेन्द्र यादव के वहां हुई। बाद में गांव आकर गिठिनी से बीए की पढ़ाई करते हुए सेना मे भर्ती की तैयारी शुरू की। नरेंद्र यादव का वर्ष 2024 में अग्नि वीर के तहत सेना में चयन हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.