फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nano urea available

125 बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध है नैनो यूरिया, लागत कम करने में सहायक

Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
nano urea available
125 बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध है नैनो यूरिया, लागत कम करने में सहायक
विज्ञापन

इफ्को प्रबंधन ने मंगवाया 45 हजार बोतल, सामान्य यूरिया से 26.50 रुपये है सस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सामान्य यूरिया की खपत कम करने के लिए इफ्को प्रबंधन ने कमर कस ली है। रबी फसलों की पहली सिंचाई से पहले जिले में करीब 45 हजार बोतल नैनो यूरिया की आपूर्ति कर दी गई है। दिसंबर आखिरी हफ्ते में 15 हजार बोतलों की एक और खेप पहुंचने की उम्मीद है।
मौजूदा समय में जिले के करीब 125 बिक्री केंद्रों पर नैनो यूरिया उपलब्ध है जहां से किसानों को 240 रुपये प्रति बोतल की दर से बिक्री की जाएगी। प्रति एकड़ फसल में एक बोतल नैनो यूरिया का छिड़काव पर्याप्त माना गया है। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में 120000 हेक्टेयर या 296400 एकड़ भूमि पर गेहूं की खेती की जा रही है। पहली सिंचाई के बाद या पहले 296400 बोरी यूरिया फसलों में डालने के लिए चाहिए। ऐसे में नैनो यूरिया बाजार में आ जाने के कारण सामान्य यूरिया पर किसानों की निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन

सामान्य की अपेक्षा नैनो यूरिया करीब 26.50 रुपये सस्ती भी है। इफ्को प्रक्षेत्र प्रबंधक जियाउद्दीन सिद्दीकी बताते हैं कि सामान्य यूरिया का उपयोग पौधे महज 30-35 प्रतिशत ही कर पाते हैं। जबकि नैनो यूरिया का उपयोग 95 प्रतिशत तक आसानी से कर लेते हैं। ऐसे में नैनो यूरिया बेहतर उत्पादन में काफी सहायक है। यह पर्यावरण अनुकूल और विष मुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सरसों की फसल पर भी किया जा सकता है छिड़काव
नैनो यूरिया का छिड़काव सभी प्रकार की फसलों पर किया जा सकता है। इफ्को ई-बाजार प्रभारी मयंक शुक्ला बताते हैं कि नैनो यूरिया और सागरिका (तरल) का उपयोग सरसों की खड़ी फसल पर किया जा सकता है। इसके लिए 70-80 मिली लीटर नैनो यूरिया व 30 मिली लीटर सागरिका प्रति टंकी (15 लीटर) पानी में घोलकर फसलों पर छिड़काव करें। इसका परिणाम सबसे बेहतर मिलेगा।
-----------
साधन सहकारी समितियों पर उपलब्ध
इफ्को प्रक्षेत्र प्रबंधक ने बताया कि नैनो यूरिया सभी साधन सहकारी समितियों, आईएफएफडीसी, एग्री जंक्शन, डीसीएफ, मार्केटिंग समितियां, केंद्रीय उपभोक्ता भंडारण, इफ्को किसान सेवा केंद्र मंडी समिति, इफ्को ई-बाजार डुहवा हर्रैया व भानपुर पर उपलब्ध है। किसान अपने नजदीकी वितरण केंद्र से इसे खरीद सकते हैं।

क्या है नैनो यूरिया
नैनो तरल यूरिया यानि आधा लीटर की शीशी में वह खाद, जो एक बोरी यूरिया से कहीं ज्यादा काम करती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, नैनो तरल यूरिया से न सिर्फ उत्पादन बढ़ता है, बल्कि फसल की गुणवत्ता भी अच्छी होती है। नैनो तरल यूरिया, दानेदार यूरिया से सस्ती भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed