{"_id":"65f1ff8f587d05e13e0ff5d4","slug":"namkeen-seller-dies-in-road-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112963-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क हादसे में नमकीन विक्रेता की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क हादसे में नमकीन विक्रेता की मौत, केस दर्ज
Thu, 14 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने 10 मार्च को टांगपारा के पास हुए हादसे में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली क्षेत्र के भदेश्वरनाथ निवासी इंद्रेश्वर गिरि ने तहरीर दी।
बताया कि 10 मार्च को उसके चचेरे भाई रघुपति गिरि साइकिल से नमकीन बेच कर घर वापस आ रहे थे। तभी बाइक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए साइकिल में पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे रघुपति गिरि को गम्भीर चोट आयी। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने कैली अस्पताल रेफर कर दिया। कैली अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को सुबह 09.13 बजे मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।