फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nagar palika,water

नगर पालिका क्षेत्र में घरों में लगेंगे पानी के मीटर

Tue, 22 Dec 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
nagar palika,water
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने नगर पालिका और पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरा? - फोटो : BASTI
नगर पालिका क्षेत्र में घरों में लगेंगे पानी के मीटर
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लापरवाही पर बनकटी और बभनान के ईओ से स्पष्टीकरण तलब
सभी निकायों को अलाव जलवाकर डाटा आपदा पोर्टल पर फीड करने के लिए डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका क्षेत्र में जल्द जलापूर्ति वाले घरों में वाटर मीटर लगाए जाएंगे। इसी के अनुसार, पानी का बिल देना होगा। मंगलवार को अमृत योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द ही सभी घरों में वाटर मीटर स्थापित करा दिए जाएं।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बांसी रोड पर महुड़र और रूधौली मेें 1.65 करोड़ की लागत से बनने वाले दो गोआश्रय स्थलों का निर्माण का टेंडर हो जाने के बावजूद कार्य न शुरू होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को अपने क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में अलाव जलवाने, कंबल वितरित करने और रैनबसेरा संचालित करने का भी निर्देश दिया। इसका डाटा आपदा पोर्टल पर फीड कराने को भी कहा। जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि बस्ती तथा हर्रैया नगर निकाय ओडीएफ प्लस हो गए हैं, जबकि नगर निकाय बभनान, रुधौली, बनकटी में इसके लिए प्रयास चल रहा है। बनकटी में व्यक्तिगत शौचालय और बभनान मेें सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा न पाए जाने पर दोनों अधिशासी अधिकारियों को स्पष्टीकरण तलब करने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालयों के रख-रखाव के लिए स्वयं सहायता समूहों को इसे आवंटित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य वित्त 14वें तथा 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि के उपभोग की भी समीक्षा की। संचालन अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने किया। बैठक में एसडीएम आशाराम वर्मा, नीरज प्रसाद पटेल, आनन्द श्रीनेत, अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी और अन्य नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की शिकायतों के निस्तारण के लिए बनेगा कंट्रोल रूम
कार्यों में शिथिलता मिलने पर एडीएम को निर्देश दिया कि नगर पालिका से संबंधित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, प्रकाश एवं जलापूर्ति व्यवस्था संबंधी शिकायतों की प्राप्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर शिकायतों का निस्तारण कराएं।
कोविड बजट खर्च के लिए बनाई कमेटी
जिलाधिकारी ने नगर निकायों को कोविड-19 से रोकथाम और बचाव के लिए शासन से प्राप्त बजट से कोई कार्य न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार निर्धारित कार्यों के लिए इस धन को व्यय किया जाना है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी, सीएमओ और मुख्य कोषाधिकारी की समिति का गठन किया गया।

पॉलिथीन के खिलाफ हर सप्ताह चलेगा अभियान
जिलाधिकार ने पालीथिन के विरुद्ध प्रत्येक सप्ताह अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभी तक मानक के विपरीत पॉलिथीन के प्रयोग पर 6.57 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed