{"_id":"647104e038f740a5f70dff56","slug":"nadis-get-purified-by-pranayama-basti-news-c-7-1-182239-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्राणायाम से शुद्ध हो जाती हैं नाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्राणायाम से शुद्ध हो जाती हैं नाड़ियां
Sat, 27 May 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 27 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
आर्य समाज गांधी नगर योग शिविर का हुआ आयोजन।
बस्ती। प्राणायाम से बहत्तर करोड़, बहत्तर लाख, दस हजार दो सौ दस नाड़ियां शुद्ध हो जाती हैं। संपूर्ण नाड़ियों की शुद्धि होने से शरीर पूर्ण स्वस्थ, सुंदर, आकर्षक एवं बलिष्ठ बनता है। इससे बीमारियां तो दूर हो जाती हैं, जिससे दवाओं में होने वाला खर्च समाप्त हो जाता है।
यह कहना है योग शिक्षक सुभाष चंद्र आर्य का। वह शुक्रवार को आर्य समाज गांधी नगर में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर में बोल रहे थे। योग शिक्षक ने अनुलोम विलोम प्राणायाम के लाभ बताए। विजय कुमार एवं घनश्याम सिंह ने साधकों को योग प्रोटोकॉल के अभ्यास के अलावा मोटापा, कब्ज, ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज को नियंत्रित करने वाले आसन का अभ्यास कराया। इसके अलावा सुस्ती एवं पैरों में सुन्नपन दूर करने सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, वाह्य, अनुलोम विलोम, उज्जायी, भ्रामरी, उद्गीथ एवं प्रणव ध्यान प्राणायामों का अभ्यास कराया।