फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nadda will inaugurate MP Khel Mahakumbh tomorrow

Basti News: नड्डा कल करेंगे सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन

Tue, 19 Dec 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Nadda will inaugurate MP Khel Mahakumbh tomorrow
- देश भर में प्रेरणा का श्रोत बना बस्ती का सांसद खेल महाकुंभ: सांसद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का 20 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बस्ती में शुभारंभ करेंगे। सांसद हरीश द्विवेदी ने यह जानकारी दी है। वह सोमवार को खेल महाकुंभ के तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि बस्ती में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ पूरे देश में प्रेरणा का श्रोत बन चुका है। खेलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देश के गांव गरीब किसान के बेटे बेटियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपने देश का नाम रोशन करें। सांसद ने कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं से तैयारी का जायजा लिया। के प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रशासनिक कार्य, कंट्रोल रूम एवं कॉल सेंटर, पंजीकरण, सोशल मीडिया, मीडिया, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, प्रचार-प्रसार, नगर सजावट, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की देखरेख, पांडाल, मंच, साउंड, विद्युत, पानी की व्यवस्था, भोजन एवं जलपान, चिकित्सा, स्वच्छता एवं सुरक्षा सहित अनेक बिंदुओं पर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, अनूप खरे, जगदीश शुक्ला, आशीष शुक्ला, बृजभूषण पान्डेय, सत्येन्द्र सिंह भोलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed