फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   muthabhed mein 25 hajaar ka inaamee gaingastar giraphtaar

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार,पैर में लगी गोली

Wed, 12 Jan 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
muthabhed mein 25 hajaar ka inaamee gaingastar giraphtaar
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

पैर में लगी गोली, पशु तस्करों की फायरिंग में एसओजी का एक सिपाही भी
बभनान(बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के शिवा घाट के बगीचे के पास बुधवार की सुबह अंतरराज्यीय पशु तस्करों से एसओजी व गौर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देख तस्करों की तरफ से फायरिंग की गई। जिसकी एक गोली एसओजी कांस्टेबल अजय यादव को जा लगी। जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर व गैंगस्टर के भी दाहिने पैर में गोली लगी। इस तरह कुल तीन पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। गोली लगने से घायल हुए तस्कर व आरक्षी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए गो तस्करों के पास से दो तमंचा, चाकू, एक कार बरामद की गई है।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गौर थाना क्षेत्र के शिवा घाट के पास बगीचे से घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इनामी रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना निवासी राशिद को गिरफ्तार किया गया। राशिद थाना गौर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। इसके ऊपर 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके अलावा जो अन्य दो की गिरफ्तारी की गई है। उनमें रामपुर जिले के बजरिया खानसामा मुन्सी मजीद साहब की कोठी निवासी इकबाल कुरैशी, काशीपुर निवासी जाकिर कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में उनके द्वारा गोवंश की तस्करी करने और छुट्टा घूमने वाले जानवरों को इकटठा करने की योजना बना रहे थे। छुट्टा गो0वंश को पकड़ कर उन्हें बिहार ले जाकर बेचने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed