{"_id":"61df1812eed1b75c275ab437","slug":"muthabhed-mein-25-hajaar-ka-inaamee-gaingastar-giraphtaar-basti-news-gkp423452448","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार,पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार,पैर में लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
पैर में लगी गोली, पशु तस्करों की फायरिंग में एसओजी का एक सिपाही भी
बभनान(बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के शिवा घाट के बगीचे के पास बुधवार की सुबह अंतरराज्यीय पशु तस्करों से एसओजी व गौर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देख तस्करों की तरफ से फायरिंग की गई। जिसकी एक गोली एसओजी कांस्टेबल अजय यादव को जा लगी। जवाबी फायरिंग में एक पशु तस्कर व गैंगस्टर के भी दाहिने पैर में गोली लगी। इस तरह कुल तीन पशु तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े। गोली लगने से घायल हुए तस्कर व आरक्षी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए गो तस्करों के पास से दो तमंचा, चाकू, एक कार बरामद की गई है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि गौर थाना क्षेत्र के शिवा घाट के पास बगीचे से घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इनामी रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना निवासी राशिद को गिरफ्तार किया गया। राशिद थाना गौर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। इसके ऊपर 25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके अलावा जो अन्य दो की गिरफ्तारी की गई है। उनमें रामपुर जिले के बजरिया खानसामा मुन्सी मजीद साहब की कोठी निवासी इकबाल कुरैशी, काशीपुर निवासी जाकिर कुरैशी शामिल हैं। पूछताछ में उनके द्वारा गोवंश की तस्करी करने और छुट्टा घूमने वाले जानवरों को इकटठा करने की योजना बना रहे थे। छुट्टा गो0वंश को पकड़ कर उन्हें बिहार ले जाकर बेचने की योजना थी।