{"_id":"60e1ea078ebc3e0a352862da","slug":"mustard-oil-laden-truck-overturns-driver-helper-injured-basti-news-gkp4006497163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों का तेल लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों का तेल लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। मध्य प्रदेश से बिहार जा रहा सरसों तेल लदा ट्रक हाईवे पर शनिवार की देर रात विक्रमजोत कस्बे के समीप कवलपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक और खलासी ने कूद कर जान तो बचा ली, लेकिन दोनों घायल हो गए।
हादसे के बाद ट्रक पर लदे तेल के टिन के डिब्बे इधर-उधर बिखर गए। विक्रमजोत चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने घायल अकरम खान निवासी देसर मऊ थाना इकदिल जनपद इटावा तथा खलासी रेहान निवासी नई बस्ती थाना व जनपद इटावा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा।
हादसे के बाद सरसों के तेल को लुटने से बचाने के लिए पूरी रात दो सिपाही तैनात किए गए थे। वहीं, हाईवे पर बिखरे सामान को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि ट्रक मध्य प्रदेश के भोपाल से बिहार के बहादुरगंज जा रहा था।