फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Murderer away from police custody

बस्ती: हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Murderer away from police custody
सूरज की फाइल फोटो
फालोअप...
विज्ञापन

- आरोपी प्रदीप का मृतक की चाची से हो रहा था विवाद
- मंगलवार रात नगर थाने के कूड़ी में युवक की चाकू घोंपकर हुई थी हत्या
- हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में चाकू घोंपकर की गई हत्या का आरोपी दूसरे दिन बुधवार को भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। छानबीन में पता चला है कि मृतक सूरज की चाची से आरोपी प्रदीप की रुपये के लिए कहासुनी हो रही थी। इस दौरान सूरज भी चाची की तरफ से बोल दिया। उसका बोलना सूरज को इस कदर नागवार लगा कि उसने चाकू घोंपकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि मंगलवार देर रात कूड़ी निवासी 23 वर्षीय सूरज पुत्र रंजीत राव की उसके पड़ोसी प्रदीप ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे एसओ जनार्दन प्रसाद ने शव कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ विनय कुमार चौहान भी पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। मृतक की पत्नी गुंजन की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक पांच भाई बहनों में सूरज दूसरे नंबर की संतान था। सबसे बड़ी बहन सपना की शादी हो चुकी है। भाई पंकज (18), विनय (14) व बहन शिवांगी (8) है। किसान इंटर कॉलेज गोटवा से इंटरमीडिएट पास करने के बाद सूरज रोजी रोटी के तलाश में मुंबई चला गया। कुछ दिन पहले वहां से घर लौटा था। पिता रंजीत राव ने बताया कि सूरज की शादी 12 मई 2022 को दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरहटा निवासी गुंजना राव पुत्री भगत राव के साथ हुई थी। जिनसे 21 दिन का एक मासूम बच्चा रीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed