{"_id":"636155d505db9041a03831e3","slug":"murder-case-registered-in-case-of-death-due-to-beating-basti-news-gkp4558111130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। दुर्घटना के बाद कार चालक की पिटाई से मौत हो जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।
लालगंज के सूसीपार निवासी उषा देवी ने बताया कि तीस जून 2021 को उनके बेटे प्रभात, महेश व अभिषेक कार से सूसीपार जा रहे थे। कोतवाली थानाक्षेत्र के डिलिया चौराहे के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कुछ लोगों को चोटें आ गईं। घटना के बाद भीड़ आक्रामक हो गई। अभिषेक वहां से भाग गए, लेकिन कार में बैठे उनके बेटे प्रभात व महेश को लोगों ने गाड़ी से खींच कर लाठी-डंडे से पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके अपमानित किया। घटनास्थल पर ही प्रभात की मौत हो गई और महेश को काफी चोटें आईं।
उषा देवी के मुताबिक, वह इस मामले का मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर देने गई थीं। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद न्यायालय में अर्जी दी। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बिरजू, रवि, सत्यप्रकाश, वेद प्रकाश, लालचंद्र व दस अज्ञात पर एससीएसटी एक्ट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया है।