{"_id":"67a111c86b9939f6cc073815","slug":"murder-case-registered-in-case-of-dead-body-being-found-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131467-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज
Tue, 04 Feb 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के पोखरे में 30 जनवरी को उतराया शव मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।
इसी थाना क्षेत्र के जोगिया भवानीपुर निवासी 19 वर्षीय मदन मेहनत-मजदूरी करता था। तहरीर में मदन के पिता चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि 29 जनवरी की शाम उनका छोटा बेटा सिकरा पठान गांव में मजदूरी कर घर वापस आया। इसके बाद शाम करीब सात बजे साइकिल और दो हजार रुपये लेकर बाजार गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
30 जनवरी की सुबह स्कूली बच्चों ने गांव के उत्तर दिशा में एक पोखरे के कीचड़ में शव पड़ा होने की जानकारी दी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह के बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। संवाद