फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   muradpur booh Organically ? case on 23 persons

मुरादपुर बूथ पर बवाल में 23 पर केस

Thu, 15 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 15 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
कलवारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर पोलिंग बूथ पर मंगलवार को हुए बवाल को लेकर कलवारी पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पहला मुकदमा पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर जबकि दूसरा एसओ की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पीठासीन अधिकारी ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर भी केस दर्ज कराया है, जबकि एसओ ने 23 को नामजद करने के साथ दो सौ से ढाई सौ अज्ञात पर केस किया है।
विज्ञापन


नामजद लोगों में से नौ को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।मुरादपुर पोलिंग बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने मतदान समाप्ति के उपरांत मतदान कर्मियों को रोक कर सरकारी    कार्य में बाधा डालते हुए ईंट पत्थर से मारकर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। अनुपयुक्त
विज्ञापन


बैलेट पेपर को फाड़कर नष्ट कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं एसओ अखिलेश सिंह की तहरीर में कहा गया है कि बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान     समाप्ति के बाद एक राय होकर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अनुपयुक्त बैलेट पेपर लूटने का प्रयास किया और बैलेट पेपर    फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि ईंट पत्थर मारकर घायल करने और पोलिंग पाटियों को वापस जाने से रोकने से बूथ पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुरादपुर निवासी रामदरश, अखिलेश कुमार,  अभिषेक, धर्मेंद्र यादव, रामचंद्र, चंद्रभान, रामउजागिर, विजयशंकर, मदनपुर निवासी रवि ओझा, जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी रामअनुज मिश्र, चंद्रेश, राजू, स्वामीनाथ, अमित, मनोज यादव, दुर्गा यादव, अरविंद यादव, मोतीलाल, राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानेंद्र पांडेय, सुरेंद्र, मनीराम, अवधेश के विरुद्ध नामजद और दो सौ से ढाई सौ के बीच अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केेस दर्ज किया गया है।


 इनमें से पुलिस ने  रामदरश, अखिलेश कुमार,  अभिषेक, धर्मेंद्र यादव, रामचंद्र, चंद्रभान, रामउजागिर, विजयशंकर, मदनपुर निवासी रवि ओझा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed