{"_id":"6738ef1e92cbb405de0617f4","slug":"municipality-removed-encroachment-from-shastri-chowk-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127424-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नगर पालिका ने हटवाया शास्त्री चौक से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नगर पालिका ने हटवाया शास्त्री चौक से अतिक्रमण
विज्ञापन
शास्त्री चौक के पास स्थित टैक्सी स्टैंड की जगह से अतिक्रमण हटाती नगर पालिका की टीम- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में फैले अतिक्रमण को हटवाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अभियान को आगे बढ़ाया है। शनिवार को पालिका की टीम शास्त्री चौक पर पहुंची। जहां तिरंगा चौराहे से लेकर चर्च परिसर तक का अतिक्रमण हटवाया गया।
तीन दिन पहले जेसीबी चालक से इसी जगह पर विवाद हुआ था। फल वालों ने ठेले लगाकर वहां जाम का भी प्रयास किया था। मगर शनिवार को एसडीएम सुनिष्ठा सिंह की टीम ने इस बार कोई ढिलाई नहीं बरती। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
नगर पालिका इस समय अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में शास्त्री चौक पर नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने पहुंचा। एसडीएम व ईओ सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि जो लोग सड़क की पटरी तक कब्जा करके रखे थे, उनका अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही टैक्सी स्टैंड वाले स्थान पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया।