फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipality ignored... Road is being built by collecting donations

Basti News: पालिका ने की अनसुनी... चंदा जुटाकर बनवा रहे सड़क

Wed, 21 Aug 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 21 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Municipality ignored... Road is being built by collecting donations
सड़क का निर्माण कराते मोहल्ले के लोग
मिल्लत नगर के लोग सड़क के निर्माण की नगर पालिका से कई बार कर चुके थे मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका परिषद जब क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त कराने में अक्षम हो गई तो मोहल्लेवासियों ने खुद बीड़ा उठा लिया है। प्रकरण नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 मिल्लत नगर बेलवाडाड़ी मुख्य सड़क का है। यह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर चलने लायक नहीं है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाई। मगर, बात नहीं बनी तो लोग चंदा एकत्र कर खुद सड़क निर्माण का बीड़ा उठाया है। मंगलवार से चंदा से जुटाए धन से इंटरलॉकिंग का निर्माण भी शुरू करा दिया गया।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीरों के अलावा छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे है। स्थानीय नागरिकों ने इस समस्या से नगर पालिका के जिम्मेदारों को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया। मगर, कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन

इसके बाद वार्ड वासियों ने चंदा जुटाना शुरू कर दिया। मोहल्लेवासियों के प्रयास से कुछ धन एकत्र होने पर 300 मीटर तक इंटरलॉकिंग का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। वार्ड के निवासी अयाज, एहतेशाम, मोहम्मद रफी, आदिल हाफिज, सिराज सैयद, अशरफ, फुरकान अहमद ने चंदा जुटाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चंदे के रुपये से पीसीओ चौराहे से रजा मस्जिद तक लगभग तीन सौ मीटर मिट्टी पाट कर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड के नागरिकों की इस पहल की सराहना हो रही है। इसमें लोग बढ़चढ़कर भागीदारी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed