फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Municipalities township organically, threw a shoe at President

बस्ती पालिका में बवाल, अध्यक्ष पर जूता फेंका

Wed, 26 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 26 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Municipalities township organically, threw a shoe at President
नगरपालिका बोर्ड के बैठक मे हंगमे मे फेकी गयी कुर्सीया।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। विकास के मुद्दे पर सभासदों के दो गुट उलझे तो सभासद अरशद मसूद ने चेयरमैन अशोक कुमार पर जूता फेंककर उनके रवैये के प्रति अपनी असंतुष्टि जाहिर की।
विज्ञापन

घटना से स्तब्ध नगरपालिका  चेयरमैन ने बैठक को बीच में ही समाप्त कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली से पहुंची पुलिस बोर्ड की बैठक से बाहर निकले सभासदों के परिसर से जाने तक वहीं बनी रही। इससे पूर्व बैठक की शुरुआत ही हंगामेपूर्ण माहौल में हुई। जर्जर सड़कों का निर्माण न होने का मुद्दा लेकर सीटों से उठे सभासद अरशद मसूद, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अयूब, शादाब अफसर ने चेयरमैन पर अनदेखी का आरोप लगाया। इस बीच चेयरमैन पर जूता उछाले जाते ही तमाम सभासद चेयरमैन के पक्ष में खड़े     हो गए। नारेबाजी और कुर्सियां   पलटे जाने से हंगामा गहराता देख चेयरमैन ने बैठक समाप्ति का एलान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed