{"_id":"679e615a354149955207786e","slug":"municipal-workers-will-protest-from-february-17-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131349-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 17 फरवरी से विरोध जताएंगे पालिका कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 17 फरवरी से विरोध जताएंगे पालिका कर्मी
Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका के कर्मचारी व पेंशनर्स 17 फरवरी से विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। यह जानकारी देते हुए नगर विकास सेवा मंच के अध्यक्ष सत्यदेव शुक्ल ने बताया कि शनिवार को प्रभारी ईओ से मुलाकात कर समस्याएं गिनाई गईं। मगर, कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
17 फरवरी से डीएम कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। इसमें सभी पालिका कर्मी व पेंशनर्स शामिल होंगे। बताया कि इसके पूर्व पूरे पालिका क्षेत्र में पर्चा बंटवाया जाएगा। व्यापारी व आमजन से भी आंदोलन में सहयोग लिया जाएगा। बताया कि संविदा सफाई कर्मचारी, ईपीएफ व अप्रैल 2005 के बाद नगर पालिका परिषद बस्ती में नियुक्त कर्मचारियों का पेंशन, आउटसोर्सिंग का बकाया व मृतक आश्रितों के करोड़ों रुपये गबन के मुद्दे उठाए जाएंगे। संवाद