फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   munderwa sugar mill started

डोंगा पूजन से मुंडेरवा में शुगर मिल शुरू

Mon, 15 Apr 2019 11:57 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 15 Apr 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
munderwa sugar mill started
मुंडेरवा शुगर मिल में पूजन करते जीएम। - फोटो : amar ujala
बस्ती/मुंडेरवा। 21 वर्ष से बंद चीनी मिल परिसर में नई चीनी मिल की चिमनियों से सोमवार को धुआं निकलना शुरू हो गया। सोमवार को डोंगा पूजन हुआ। मिल के चालू होने की खबर से किसानों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

शुभ घड़ी सोमवार पूर्वाह्न 11:30 बजे आई। पं. प्रदीप पान्डेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाप्रबंधक ब्रजेन्द्र द्विवेदी और गन्ना प्रबंधक राकेश शाही ने पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद गन्ने की तौल शुरू हुई। जीएम ब्रजेन्द्र द्बिवेदी ने डोंगे में गन्ना डालकर और डोंगे का बटन दबाकर मिल चलने की शुरुआत की। किसान और व्यापारी भी इस मौके पर मौजूद रहे, जिनमें जीएम ने प्रसाद और मिठाइयां बांटीं। 
विज्ञापन

1998 में शुगर मिल को बन्द कर दिया गया था। इसके बाद किसानों को केंद्रित कर राजनीति होती रही। 29 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने 383 करोड़ से निर्मित होने वाली इस शुगर मिल की नींव रखी। शुगर मिल निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था इसजेक को ठेका दिया गया था। जीएम ब्रजेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि 42.48 एकड़ भूभाग के इस प्रोजेक्ट में 15.6 एकड़ भूभाग पर ग्रीन बेल्ट रहेगा। इसके लिए पौधारोपण होगा। 383 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में 15 करोड़ प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च किया गया है। बताया कि इस शुगर मिल से 27 मेगावाट बिजली पैदा होगी, जिसमें से पांच मेगावाट बिजली को छोड़कर 22 मेगावाट बिजली उत्तर प्रदेश बिजली बोर्ड को बेचा जाएगा। इससे मिले रुपये से गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा। बताया कि 50 किलो की बीस हजार बोरियां पहुंच चुकी हैं। इसजेक के इंचार्ज सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि जैसे-जैसे गन्ना आता रहेगा, उसी के अनुसार मिल को चलाया जाएगा। शुरू में जो खामियां आएंगी, उसे दुरुस्त भी किया जाता रहेगा। मुंडेरवा सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने बताया कि तीन दिन के लिए 23 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेन्ट भेजा जा चुका है। इस दौरान लखनऊ से आए गन्ना सलाहकार एलबी वर्मा, पूर्व जीएम आरपी सिंह, चीफ वीके सिंह, अभियंता आरपी सिंह, विधि सलाहकार दीनानाथ त्रिपाठी, इसजेक मैनेजर नवीन शुक्ल, भाकियू नेता दिवान चन्द्र चौधरी, दिवान चन्द्र पटेल, जिला गन्ना अधिकारी रजीत कुमार निराला, आशुतोष मधुकर, शोभाराम ठाकुर, मार्तंड प्रताप सिंह, सुभाष चन्द्र किसान, जयराम वर्मा, धीरेंद्र प्रजापति, सन्तोष कुमार, जितेन्द्र कुमार, आशीष त्रिपाठी, आरडी सिंह, मनीष श्रीवास्तव, एसएन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed