फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Munderwa, Sonha, Duboulia police station changed

Basti News: मुंडेरवा, सोनहा, दुबौलिया के बदले गए थानेदार

Thu, 25 May 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Munderwa, Sonha, Duboulia police station changed
बस्ती। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने मंगलवार देर रात दूसरे जनपद में स्थानांतरित निरीक्षकों के स्थान पर नई तैनाती कर दी है। साथ ही दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस लाइंस में तैनात एक निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को थाने का प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर स्थानांतरित किए गए अरविंद कुमार शाही और सोनहा के प्रभारी निरीक्षक रतींद्र सिंह को पुलिस लाइंस सिद्धर्थनगर के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया है। अरविंद की जगह पुलिस लाइंस से दिनेश चंद्र चौधरी को मुंडेरवा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जबकि हरैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह को वहां से हटाकर सोनहा थाने का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, दुबौलिया के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक को हर्रैया का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइंस में प्रतीक्षारत एसआई इंद्र भूषण सिंह को दुबौलिया का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाए रखने के लिए ये तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed