{"_id":"67f423bf9e718db34900990b","slug":"mumbai-girlfriends-insistencewife-accepted-her-as-her-co-wife-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134710-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मुंबई वाली प्रेमिका की जिद...पत्नी ने कबूल की सौतनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मुंबई वाली प्रेमिका की जिद...पत्नी ने कबूल की सौतनी
Tue, 08 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। पति-पत्नी और वो...का एक ऐसा मामला सोमवार सामने आया, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा है। मुंबई से आई वो..यानी तीन बच्चों वाली महिला प्रेमी की पहली पत्नी के साथ उसके घर में रहने की जिद पर अड़ गई। कहने लगी कि घर में नहीं रहने दिया तो फांसी लगा लेगी। मारे डर के प्रेमी की पहली पत्नी ने भी अपनी सौतन को एक बच्चे के साथ घर में रहना कबूल कर ली।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र का एक युवक काफी दिनों से मुंबई रहता था। चार बच्चों को लेकर उसकी पत्नी घर पर रहती थी। मुंबई में युवक का एक तीन बच्चों वाली महिला से प्रेम संबंध हो गया। दोनों में नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि युवक तीन दिन पहले अचानक अपनी प्रेमिका को लेकर घर पहुंच गया। पहली पत्नी यह बर्दाश्त नहीं कर सकी और विवाद होने लगा। पहले तो पति ने इधर-उधर का बहाना बनाया लेकिन पत्नी का जब दबाव ज्यादा बढ़ा तो युवक ने सही बात कबूल ली।
सोमवार को पत्नी ने डायल 112 पर फोन में करके घटना की सूचना दी। दिन भर थाने पर बातचीत चली लेकिन मामला नहीं सुलझा। पुलिस ने सबको घर भेज दिया। रास्ते में मुंबई वाली प्रेमिका एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई। कहने लगी कि यहीं फांसी लगाकर जान दे देगी। यह सुनकर प्रेमी और उसकी पत्नी के होश उड़ गये। इसके बाद सबको हां करना पड़ा।