फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MSc student Gunjan became the youngest councilor

Basti News: एमएससी छात्रा गुंजन बनी सबसे कम उम्र की सभासद, बोलीं- जनता के विश्वास पर होगा काम

Mon, 15 May 2023 01:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 May 2023 01:42 PM IST
सार

गुंजन ने बताया कि उन्हें राजनीति में आने के लिए उनके मामा पूर्व मंत्री राम करन आर्य से प्रेरणा मिली। कहा कि इस बार एससी महिला सीट के लिए वार्ड आरक्षित हुआ तो उनके मन में चुनाव लड़ने का विचार आया। कहा कि राजनीति के साथ-साथ आगे की पढ़ाई भी जारी रखेंगी।

विज्ञापन
MSc student Gunjan became the youngest councilor
सपा सभासद एमएससी छात्रा गुंजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर पंचायत के चुनाव में रुधौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर वार्ड से एमएससी छात्रा गुंजन ने जीत दर्ज की है। वह जिले की सबसे कम उम्र की सभासद बन गई हैं। गुंजन को कुल 183 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर चंपा देवी को 96 वोट मिले। गुंजन का कहना है कि उसके वार्ड में सड़क-नाली की तमाम बुनियादी समस्याएं थीं। इसे लेकर उसने कई नेताओं से आग्रह किया।
विज्ञापन


सबने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। जिसके बाद गुंजन ने खुद बीड़ा उठाया और लोकतांत्रिक तरीके से खुद समस्या का समाधान करने की ठान ली। समाजवादी पार्टी ने उसका हौसला बढ़ाते हुए पार्टी का टिकट दे दिया। बाकी काम वार्ड के मतदाताओं ने जीत दिलाकर पूरा कर दिया। सभासद बनने के बाद गुंजन ने बताया कि सबसे पहले वह बुनियादी सुविधाओं को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
विज्ञापन


गुंजन की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं जबकि पिता मऊ में उपभोक्ता फोरम में कार्यरत हैं। बातचीत में गुंजन ने बताया कि उन्हें राजनीति में आने के लिए उनके मामा पूर्व मंत्री राम करन आर्य से प्रेरणा मिली। कहा कि इस बार एससी महिला सीट के लिए वार्ड आरक्षित हुआ तो उनके मन में चुनाव लड़ने का विचार आया। कहा कि राजनीति के साथ-साथ आगे की पढ़ाई भी जारी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed