फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   MP inaugurated a road worth 18 crores in Rudhauli

सांसद ने रूधौली में 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण

Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
MP inaugurated a road worth 18 crores in Rudhauli
रुधौली क्षेत्र के महुवार में सड़क का लोकार्पण करते सांसद हरीश द्विवेदी। - फोटो : BASTI
सांसद ने रूधौली में 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण
विज्ञापन

- गरीबों को समर्पित है योगी, मोदी की सरकार : हरीश
रुधौली/सोनहा। सांसद हरीश द्विवेदी ने शुक्रवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़कों का लोकार्पण किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 18 करोड़ लागत की 30 किलोमीटर लंबी चार सड़कों का उद्घाटन भी किया। सल्टौआ ब्लॉक के हरिहरपुर में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हरीश ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा रही है। सड़क विकास का बड़ा पैमाना है। साथ ही सभी गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का भी कार्य तेजी से चल रहा है। योगी और मोदी सरकार गांव, गरीब किसान मजदूरों को समर्पित है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रहे हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बुलडोजर ने सपा के परिवारवाद को ध्वस्त कर दिया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने किया। इस मौके पर प्रमुख यशकांत सिंह, अनिल दुबे, ब्रम्हदेव यादव देवा, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, नितेश शर्मा, विजय पांडेय राजू, मनोज ठाकुर, मगन शुक्ल, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
इन सड़कों का हुआ लोकार्पण
-. दसिया-महनुआ मार्ग पर हरिहरपुर से फरेंदिया मार्ग पर महनुआ दसिया मार्ग से फरेंदिया मार्ग
-. डीड़ई माफी असनहरा से 1.50 किमी अंदर मार्ग पर डीड़ई माफी से भानपुर बन धवाय मार्ग
- रूधौली बखिरा रोड पर डड़वा तिवारी तिराहा पर रूधौली बखिरा रोड (डड़वा तिवारी) से नकहा मार्ग
- रूधौली बखिरा रोड पर महुआर में रूधौली बखिरा रोड (महुआर) से पोखरभीटी वाया हटवा केशवापुर मार्ग
इनकी लंबाई 30.975 किलोमीटर एवं लागत 18 करोड़ 20 लाख 60 हजार रुपये से तैयार सड़क का लोकार्पण किया।
इनसेट:
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री का किया स्वागत किया
राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी के रूधौली विधानसभा आगमन पर भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा की अगुवाई में महानुआ तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विवेक शर्मा, अशोक दूबे, रामरूप चौहान, अभिषेक पांडेय, प्रमोद प्रजापति, फूलराम वर्मा, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed