फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mp harish

सांसद हरीश द्विवेदी बने राष्ट्रीय मंत्री, जिले में बंटी मिठाई

Sat, 26 Sep 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
mp harish
सांसद हरीश द्विवेदी - फोटो : BASTI
खुशी का इजहार कर कार्यकर्ता बोले- पूर्वांचल का बढ़ा सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को घोषित अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय मंत्री बनाया है। इससे पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। जिले में कई स्थानों पर मिठाइयां भी बांटी गईं।
सांसद हरीश द्विवेदी ने मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा रवि के माध्यम से बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सांसद पूर्व में भाजयुमो उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के पदों पर रहकर संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया है। 2014 में पहली बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे और 2019 में दोबारा आमजन की पहली पसंद बनते हुए संसद में पहुंचे। सांसद को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, उद्यान मंत्री विधायक श्रीराम चौहान, विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, सीपी शुक्ल, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, दयाशंकर मिश्र, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, प्रेमसागर तिवारी, राजेंद्र नाथ तिवारी, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र गौड़ व सत्येंद्र सिंह भोलू ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता अनूप खरे ने सांसद को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय मंत्री बनने से बस्ती ही नहीं पूर्वांचल का सम्मान बढ़ा है। सांसद के राष्ट्रीय मंत्री बनने कौशलेन्द्र पांडेय ,अभिषेक राजभर ,अमित चौधरी, रवि श्रीवास्तव, विकास सिंह, दुर्गेश कुमार, आशीष श्रीवास्तव, विजय रंजन त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यामणि सिंह फव्वारा चौराहे पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विवेक सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, वागी सिंह, पिंकू पाल, आकाश सिंह, राघवेंद्र, सचिन आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार, सांसद को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर विजय कुमार पांडेय राजू, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, विजय नारायण तिवारी, रामउग्रह जायसवाल, सुनील पांडेय, गोपाल सिंह, विपिन कुमार पांडेय, सोनू पांडेय, उमेश पाठक आदि मौजूद रहे।

सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यालय परखुशी मनाते कार्य

सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यालय परखुशी मनाते कार्य- फोटो : BASTI

सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर खुशी मनाते कार्यकर्ता।

सांसद हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर खुशी मनाते कार्यकर्ता।- फोटो : BASTI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed