फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother-son returning to India on the initiative of MP

सांसद की पहल पर भारत लौटे मां-बेटा

Fri, 09 Feb 2018 01:24 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Fri, 09 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mother-son returning to India on the initiative of MP
सांसद की पहल पर भारत लौटे मां-बेटा - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। शहर के रौतापार निवासी विवेक श्रीवास्तव की पत्नी व उनके दिव्यांग पुत्र को सांसद की पहल ने राहत दी। बृहस्पतिवार को मां-बेटा अबूधाबी से लखनऊ पहुंच गए। 
विज्ञापन


शहर के रौतापार मोहल्ले के निवासी विवेक श्रीवास्तव अमेरिका में रहते हैं। चार फरवरी को उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव व सात वर्षीय दिव्यांग पुत्र त्रिषु विमान से भारत आ रहे थे। पांच फरवरी को जब विमान आबूधाबी पहुंचा तो वहां विदेश तथा उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों ने गर्भवती होने के कारण उनकी उड़ान रद्द कर दी। जिससे मां-बेटे को आबूधाबी में एक दिन रुकना पड़ा। इसकी जानकारी विवेक श्रीवास्तव ने सांसद हरीश द्विवेदी को दी तो उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को मामले से अवगत कराते हुए तत्काल मदद करने के लिए पत्र लिखा। सांसद के पत्र को संज्ञान में लेते हुए विदेश मंत्री व नागरिक उड्डयन मंत्री ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करके शिखा श्रीवास्तव और उनके पुत्र को विशेष व्यवस्था से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने का प्रबंध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed