{"_id":"61f80d23d0db1d252f10b981","slug":"mother-died-and-2-sons-injured-basti-news-gkp4254554143","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मां की मौत, दो बेटे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मां की मौत, दो बेटे गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मां की मौत, दो बेटे गंभीर
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, बीमार रिश्तेदार को देख लौट रही थीं महिला
नेशनल हाईवे पर झलियहवा गांव के निकट हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। नेशनल हाईवे के झलियहवा (बिजरा) गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को सीएचसी हर्रैया व गंभीर रूप से घायल दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया (चौहान पुरवा) की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी जय प्रकाश (चंदू) सोमवार को अपने बेटे कुंदन और मोहन के साथ हर्रैया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में एक बीमार रिश्तेदार को देखने गई थीं। गांव के लोग भी ऑटो से गए थे। वहां से मुन्नी देवी बेटे कुंदन के साथ बाइक से घर आने के लिए निकलीं। दोपहर करीब सवा तीन बजे जैसे ही ये लोग हर्रैया थाना क्षेत्र के झलियहवा गांव के निकट पहुंचे। सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया जिससे बाइक पर सवार मुन्नी देवी (43) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुंदन (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देखकर ऑटो पर बैठा कुंदन का छोटा भाई मोहन और गांव के लोग जुट गए। मोहन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग रहे चालक को पकड़ने के दौड़ा, चालक ने उसे भी नीचे धकेल दिया जिससे वह भी चोटिल हो गया। कुछ दूर आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ा कर चालक भाग निकला।
हर्रैया पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। कुंदन की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने कुंदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिवंगत महिला मुन्नी देवी के पति खेतीबाड़ी करते हैं। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।