फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Mother-daughter murder case: Property of absconding accused confiscated

Basti News: मां-बेटी हत्याकांड ः फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क

Fri, 07 Mar 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 07 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter murder case: Property of absconding accused confiscated
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के सेंठा में मां-बेटी की हत्या कर शव जलाने के मामले में फरार 50-50 हजार के इनामी आरोपी कौशल चंद्र और उसकी पत्नी रंजना की संपत्ति की बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार शौकत अली मौजूदगी में घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे का ताला तोड़कर सामान कुर्क की।
विज्ञापन

कमरे में रखे छह हजार नकदी, 10 लाख के आभूषण, फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर, बेड, बर्तन, जेवर, ट्रॉली बैग, सहित कई सामानोंं को कब्जे में लिया। देर शाम तक यह कार्रवाई चलती रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फरार इनामी पति-पत्नी की गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय ने कुर्की की धारा 83 के तहत पुलिस को आदेश दे दिया था। आरोपी दंपती के परिवार के लोगों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है, मग, मुख्य आरोपी के बेटे और बहू को खोज पाने में एसटीएफ सहित जिले की चार टीमें नाकाम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने न्यायालय में कुर्की का प्रार्थनापत्र दिया। इस पर 18 जनवरी को गांव में कुर्की की नोटिस चस्पा करने के साथ ही पुलिस ने बाकायदा डुग्गी-मुनादी कराया था। नोटिस की एक माह की अवधि बीतने के बाद 20 फरवरी को विवेचक उपेंद्र मिश्र की तरफ से धारा 83 के तहत कुर्की करने का आदेश जारी करने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया।
इस पर न्यायालय ने निर्देश दिए थे कि पहले कुर्की की नोटिस की अवहेलना का केस दर्ज किया जाए।
इसके बाद धारा 83 के तहत कुर्की का आदेश जारी किया जाएगा। विवेचक-एसएचओ उपेंद्र मिश्र की तहरीर पर केस दर्ज कर फिर न्यायालय को अवगत कराया गया था। बता दें कि तीन दिसंबर 24 की रात जमीन के विवाद में गोदावरी देवी (58) और उनकी बेटी सौम्या (24) की हत्या कर दोनों शवों को कमरे में बंद करे आग लगाकर जला दिया गया था।

विवेचक उपेंद्र मिश्र ने बताया कि नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को फरार आरोपी आरोपी कौशल चंद्र और उसकी पत्नी रंजना की संपत्ति की कुर्क कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed