फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mother commits suicide in Basti

Basti News: दूध पीने घर पहुंचा बेटा, फंदे से लटकी मिली मां की लाश

Thu, 02 Mar 2023 02:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Mar 2023 02:09 PM IST
सार

धनईपुर गांव की 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के पहले मंजिल पर कमरे में नायलॉन के फंदे से लटका पाया गया। पति ने पुलिस और मायके के लोगों को सूचना दी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
mother commits suicide in Basti
मामले की छानबीन करती पुलिस, रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोनहा थानाक्षेत्र के धवाय टोला धनईपुर गांव की 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के पहले मंजिल पर कमरे में नायलॉन के फंदे से लटका पाया गया। पति ने पुलिस और मायके के लोगों को सूचना दी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धवाय टोला धनईपुर निवासी गोरखनाथ की शादी रुधौली थाने के सुरुआर कला गांव में हुई है। उसका एक 14 माह का बेटा आकर्षण है। गोरखनाथ के अनुसार उसकी पत्नी सरोज ने बृहस्पतिवार को सुबह परिवार के लोगों को चाय नाश्ता करवाया।
विज्ञापन


जिसके बाद परिवार के बाकी लोग खेत में सब्जी की बुआई करने चले गए। साथ में उसका बेटा आकर्षण भी गया था। कुछ देर बाद आकर्षण को भूख लगी तो रोने लगा। इस पर गोरखनाथ दूध पिलाने के लिए मां के पास ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचने पर उसने अपनी पत्नी सरोज को आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर उसने झरोखे से झांक कर देखा तो पत्नी का शव पंखे में बंधे फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed