{"_id":"658486e46f3fca6c88036ca4","slug":"mother-and-son-injured-after-falling-from-bike-basti-news-c-207-1-sgkp1002-8763-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बंदर बचाने में बाइक से गिरकर मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बंदर बचाने में बाइक से गिरकर मां-बेटा घायल
Fri, 22 Dec 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अचकवापुर पुल के पास बंदर को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत में सुधार न होने पर डाॅक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र के सूदीपुर निवासी गंगोली अपनी मां को बाइक पर बैठाकर दवा कराने बृहस्पतिवार को कप्तानगंज जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अचकवापुर पुल के पास बाइक के सामने एक बंदर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गंगोली (25) और उनकी मां सुशीला देवी निवासी सूदीपुर थाना दुबौलिया बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गईं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद