{"_id":"61671f7c1a714f358e32236a","slug":"mother-and-son-injured-after-being-hit-by-vehicle-basti-news-gkp412844477","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से मां-बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से मां-बेटे घायल
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से मां-बेटे घायल
फोरलेन पर छावनी के रेड़वल के पास हुआ हादसा
महराजगंज/छावनी(बस्ती)। हाईवे के रेडवल के पास अज्ञात वाहन की चपेट से बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए।
पैकोलिया थानाक्षेत्र के मधवापुर पांडेय गांव निवासी शुभम मां सीतापति को बाइक पर बैठाकर बुधवार दोपहर में ननिहाल छावनी थानाक्षेत्र के मलौली गांव जा रहे थे। दोपहर 12:30 बजे छावनी थानाक्षेत्र के रेडवल गांव के पास बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। 18 वर्षीय शुभम और 45 वर्षीय मां सीतापति मौर्या घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची छावनी थाने की पुलिस और एनएचएआई की टीम ने दोनों को एंबुलेंस सीएचसी हर्रैया भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। छावनी थाने के एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।