{"_id":"671545a4bac847cb1f04c245","slug":"mother-and-daughter-fall-from-bike-infant-girl-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1006-125976-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाइक से गिरीं मां-बेटी, दुधमुही बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाइक से गिरीं मां-बेटी, दुधमुही बच्ची की मौत
Sun, 20 Oct 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
मायके से पति संग लौट रही थी सुमित्रा, गोद में थी दो माह की प्रियांशी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरंगज क्षेत्र के रामनगर-जिनवा मार्ग पर नौकटवा चौराहे के करीब बाइक के पीछे बैठी मां-बेटी अचानक नीचे गिर गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पीएचसी सल्टौआ ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दो माह की बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भितरी पचानू गांव निवासी राजेश निषाद कप्तानगंज क्षेत्र के हरदी गांव स्थित अपनी ससुराल से पत्नी सुमित्रा (23) व दो माह की बेटी को साथ लेकर रविवार को घर लौट रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे अपने गांव के सामने नौकटवा चौराहे पर सामने से एक ट्रैक्टर-ट्राॅली आती दिखी। एहतियातन राजेश ने अपनी बाइक रोक दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्राॅली के गुजर जाने के बाद राजेश ने बाइक को आगे बढ़ाया।
अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और झटका लगने से उनकी पत्नी सुमित्रा व बेटी नीचे जा गिरीं। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई। जबकि राजेश बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर गांव से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। निजी साधन से आननफानन दोनों को पीएचसी सल्टौआ ले गए। यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने बच्ची प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया और सुमित्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।