{"_id":"684dd1149dd08fa6b10c47d6","slug":"most-of-the-complaints-are-not-resolved-in-police-station-resolution-day-basti-news-c-207-1-bst1004-138330-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: थाना समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: थाना समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण नहीं
Sun, 15 Jun 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ज्यादातर समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। अधिकतर फरियादियों को आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
नगर बाजार थाने में समाधान दिवस महज औपचारिकता रहा। फरियादियों का कहना था हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। समाधान की उम्मीद लेकर आते हैं और मायूस होकर लौटना पड़ता है। नगर थाने में 18 मामले आए। इनमें 17 राजस्व से संबंधित और एक पुलिस से संबंधित था। लेकिन, समाधान एक का भी नहीं हुआ। यहां तहसीलदार पंकज कुमार गुप्ता ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार स्वाति सिंह, थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह, कानूनगो, लेखपाल आदि मौजूद रहे।
सोनहा संवाद के मुताबिक समाधान दिवस में तहसीलदार भानपुर अभयराज व नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव ने सोनहा थाना में सुनवाई की। इस दौरान राजस्व से संबंधित कुल 10 मामले आए। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद, एसआई रितेश सिंह, रविंद्र यादव, देवमुनि सिंह, जनार्दन मिश्र व राजस्व टीम में निरीक्षक सुभाष चंद्र चौबे सहित लेखपाल व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलवारी संवाद के मुताबिक, प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में शुरू हुए समाधान दिवस में एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक व प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी शामिल हुए। कुल 61 मामलों में राजस्व के दो मामलों का निस्तारण हुआ। राजस्व निरीक्षक दिनेश चंद्र पांडे, अशर्फीलाल, अवधेश श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, अवनीश चौधरी, चौकी प्रभारी गायघाट राममणि उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।