{"_id":"6a5295c36f25b2c76d09e33b","slug":"most-complainants-who-arrived-with-their-grievances-received-nothing-but-assurances-basti-news-c-207-1-bst1005-162187-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी अधिकतर को सिर्फ आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादी अधिकतर को सिर्फ आश्वासन
कलवारी थाना में सुनवाई करती नायब तहसीलदार स्वाती सिंह स्रोत पुलिस विभाग
Link Copied
बस्ती। न्याय की आस लेकर थाना समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों को इस बार भी निराशा हाथ लगी। शनिवार को सभी थाना और कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। फरियादी समस्या लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली में नायब तहसीलदार सदर ने सुनवाई की। कोतवाल मोतीचंद्र ने बताया कि कुल, सात मामले आए, जिसमें से एक मामला मौके पर निस्तारित कराया गया। मुंडेरवा संवाद के अनुसार, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार की अध्यक्षता में मुंडेरवा थाना में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 23 मामले आए, जिसमें से किसी का समाधान नहीं हुआ। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सुनवाई के लिए सभी मामले संबंधित को दे दिए गए हैं। कलवारी संवाद के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 27 मामले। जिसमें एक भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ। नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने सुनवाई की। भानपुर संवाद के अनुसार, सोनहा थाना में आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार पंकज गुप्ता ने सुनवाई की। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि कुल नौ मामले आए। पूर्व में प्राप्त आठ आवेदन पत्रों का मौके पर समाधान कराया गया। पुरानी बस्ती संवाद के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। कुल छह मामले आए, दो मामले निस्तारित हुए। पैकोलिया संवाद के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल छह मामले आए। किसी का निस्तारण नहीं हो सका। तेनुआ के रामकुमार साहू, रामभरत वर्मा, श्यामलाल, छोटेलाल, मुलका देवी, साजिदा बानो ने अपनी फरियादी सुनवाई। मामले में राजस्व कर्मियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। वॉल्टरगंज संवाद के अनुसार, वाल्टरगंज थाने में कुल 19 मामले आए। नायब तहसीलदार भानपुर कृष्ण मोहन यादव ने सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।