फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Morning fog hits....the freezing cold is making you shiver

Basti News: सुबह कोहरे की मार....गलनभरी ठंड छुड़ा रही कंपकंपी

Fri, 26 Dec 2025 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Morning fog hits....the freezing cold is making you shiver
विक्रमजोम  में अलाव सेंकते लोग। संवाद
बस्ती। बृहस्पतिवार को निकली हल्की धूप के बाद शुक्रवार को फिर जिला कोहरे और कड़ाके की ठंड के आगोश में आ गया है। लोगों की सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई तो दिनभर धुंध छाई रही। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले, वह भी ठंड का बचाव करते हुए। कड़ाके की ठंड का सितम 10 दिनों से चल रहा है। हालांकि, बीच-बीच में निकली रही हल्की धूप लोगों को ठंड से बचने के लिए ऑक्सीजन देने का काम कर रही है। शुक्रवार को शाम 4:15 बजे तक अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड का असर आम जनमानस के जीवन पर पड़ता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में और पहले ही लोग अपनी दुकान बंद कर घर की तरफ रवाना हो गए। अलाव के सहारे ही लोग दिन काटने को विवश नजर आए। जिला मुख्यालय समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में प्रशासन की तरफ से समुचित अलाव न जलवाए जाने को लेकर भी आक्रोश दिखा। दुकानदारों का कहना है कि एक तो खरमास चल रहा है, ऊपर से कड़ाके की ठंड की वजह से दुकानदारी पूरी तरह से चौपट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed