फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   More than half the petrol pumps are dry.

Basti News: आधे से अधिक पेट्रोल पंप सूखे

Wed, 20 May 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
More than half the petrol pumps are dry.
गांधीनगर मार्ग पर बंद पेट्रोल पंप। संवाद - फोटो : बालूपुरवा गांव के पा​स ​स्थित पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा।
बस्ती। डीजल-पेट्रोल की समस्या गहराता जा रहा है। आवक में लगातार कमी होने से आधे से अधिक पंप सूख गए हैं। शहर और हाईवे के कुछ पंप ही वितरण व्यवस्था संभाले हुए हैं। बाकी पंप बंद हो गए हैं। जगह-जगह स्थित पेट्रोल पंपों के सामने बैरिकेडिंग कर दी गई है। जिससे ग्राहक दूर से ही देखकर समझ जा संबंधित पंप पर डीजल-पेट्रोल नहीं है।
विज्ञापन

न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के संपर्क मार्गों पर स्थित अधिकांश पंप ड्राई हो चुके हैं। ग्रामीणों को वाहन में डीजल-पेट्रोल भरवाने के लिए जिला स्तरीय मार्ग, हाईवे एवं शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों तक दौड़ लगानी पड़ रही है। पेट्रोल पंप खुलते ही ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले भर में संचालित 183 में से 17 पेट्रोल पंप ड्राई घोषित हो चुके हैं। जबकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि 50 प्रतिशत से अधिक पंप प्रत्येक दिन ड्राई हो रहे हैं। डिमांड और इनवाइस (बिल भुगतान) भेजने के बाद भी डीजल-पेट्रोल नियमित रूप से नहीं आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed