{"_id":"6841f9f58ae57cd46d0e7a7a","slug":"more-than-150-patients-were-treated-in-the-free-health-camp-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137820-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक मरीजों का उपचार
Fri, 06 Jun 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में बृहस्पतिवार को प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुरूप साऊंघाट ब्लॉक के पैडा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया गया। कांग्रेस के डा. वाहिद अली सिद्दीकी, सेराज अहमद के साथ ही अनिल चौधरी, निलाक्षी यादव, महिमा चौधरी, गीता पाठक, रमजान अली आदि ने योगदान दिया। स्वास्थ्य शिविर को सम्पन्न कराने में कांग्रेस नेता संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर आदि ने योगदान दिया।
अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि पार्टी जन सेवा के माध्यम से लोगों से जुड़ने की पहल जारी रखे हुये हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर उसी का हिस्सा है। इसी कड़ी में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिव नरायन पांडेय के संयोजन में सिविल बार गेट नंबर 2 के सामने निशुल्क विधिक कानूनी सलाहकार शिविर का आयोजन किया गया। कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल भारती, गिरजेश पाल ने कहा कि विधिक शिविर गरीबों के लिए बहु उपयोगी सिद्ध होंगे। ई. राज बहादुर निषाद, राकेश पांडेय गांधियन, अतीउल्ला सिद्दीकी, आशुतोष पांडेय, राम बचन भारती, नफीस अहमद, राजेंद्र गुप्ता, रामधीरज चौधरी, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि ने सहयोग किया।